सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट, फिल्म और मैं...

अपनी हर उपलब्धि को भगवान का प्रसाद बताने वाले क्रिकेट के भगवान से मुलाकात करने और कुछ बातचीत करने का मौका मिला। बचपन में सचिन की बैटिंग देखकर सोने वाला मेरा छोटा सा मन, हर रात सचिन की तरह हर बॉल पर छक्का जड़ने का सपना देखता था। पहली बार सचिन से मिला, तो लगा कि कद से छोटे सचिन, व्यक्तित्व से दुनिया की सबसे बड़ी शख्सियत  क्यों हैं।

पूरे इंटर्व्यू के दौरान सचिन तेंदुलकर प्यारी सी मुस्कान के साथ हर सवाल का जवाब देते रहे। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली के मौर्या होटल में पहुंचे सचिन के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। जिस बात पर सबसे पहले मेरी नजर गई, वो था ड्रेस कोड। सचिन औऱ फिल्म के प्रोड्यूसर दोनों ने सफेद शर्ट पर नीले रंग की अचकन पहनी हुई थी। बातचीत के दौरान सचिन ने एक जुमला कहा ,' एक बार खिलाड़ी, यानी जिंदगी भर खिलाड़ी' और वही उनकी फिटनेस से झलक भी रहा था।

एक खिलाड़ी की नजर से सचिन गंगोत्री की तरह दिखाई देते हैं। जहां से निकली हर बूंद गंगा ही होती है।  
एक बेहद सौम्य शख्सियत। चेहरे पर सम्मोहित करने वाली मुस्कान। माथे पर चमक और चेहरे पर शांति और सुकून का भाव। जितनी विनम्रता आपको सचिन की आवाज से महसूस होती होगी उससे कई गुणा ज्यादा विनम्र हैं क्रिकेट के भगवान।

इंटर्व्यू के दौरान सचिन ने कई बेहद करीबी पलों के बारे में बताया। कई बार अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए परिवार औऱ सचिन के करियर के लिए उनके बलिदान के बारे में बताया। सचिन हर तरह से एक संपूर्ण व्यक्तित्व का उदाहरण से दिखाई दिए।

हमेशा गंभीर दिखने वाले सचिन काफी मजाकिया हैं। उन्होने बताया किस तरह एक नए खिलाड़ी को उनके एक ऐक्शन से गलतफहमी हो गई थी। पूरे इंटर्व्यू के दौरान सचिन के चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रही। फिल्म के बारे में बताते हुए सचिन ने कहा कि इसमें उनकी घरेलू तस्वीरें और वीडियो भी इस्तेमाल किए गए हैं। यानी वो सब जो आपने अभी तक नहीं देखा।

जाते हुए सचिन ने रूम में मौजूद हर किसी को एक यादगार तोहफा दिया। वही, जो शायद हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी चाहता होगा। अपने साथ एक फोटो। हालांकि मेरे साथ हमारे प्यारे फोटोग्राफर सक्सेना सर की वजह से कुछ औऱ भी आ गईं। तो इस ब्लॉग के साथ दूसरी वाली साझा कर रहा हूं।

टिप्पणियाँ

  1. शानदार... ऐसे ही छाते रहिए... बधाई एवं शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद जगन.. आज रिलीज हो गई है #Sachin की फिल्म

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कान के कच्चे राजा की अनसुनी कहानी

गांव मतलब दादी

She loves me... She loves me not ( trying my hands on fiction)