संदेश

2012 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

और उसने मेरी गोद में दम तोड़ दिया.....

चित्र
मुझे आज भी याद है, तकरीबन सात साल पहले जनवरी के महीने में, जब पहली बार उसको देखा, तो मन में आया कि काश ये मेरे पास होता। अब तक की ज़िंदगी में ऐसा पहली बार लगा, ये बोलकर मैं झूठमूठ ही इमोशनल लाइन नहीं जोडना चाहता। लेकिन उस प्यारे से गोलमोल छोटे सफेद रंग के भूटिया पिल्ले को देखकर, बस मन किया कि ले चलो।  गांव की हसीन वादियों में स्वच्छंद विचरने पर मैं खुद को आज़ाद महसूस करने लगता हूं। मैं मूल-रूप से उत्तराखंड का निवासी हूं, जिसे उत्तरांचल ज्यादा पसंद था। प्रकुति के समीप पहुंचते ही अचानक स्वर्ग सी अनुभूति होने लगती है। बरबस ही मन होता है, कि काश.... इस मनोरम अहसास का एक हिस्सा मैं अपनी राजधानी की आपाधापी के बीच ले जा सकूं। पर कुछ चित्रों और अपनी दिमाग़ की नसों में समेटी कुछ यादों के सिवा ले जा नहीं पाता था। तो इस बार मौका मिला, और मैं अपनी जैकेट के अंदर उस कुत्ते के पिल्ले को डालकर चुपचाप अपनी गाडी तक चल दिया।  मैं जानता था, कि कुत्ता शब्द से ही घर में भूचाल आ जाता है, तो फिर गांव से एक कुत्ते को घर तक ले जाने की इजाजत तो मुझे स्वयं भगवान भी नहीं दिला सकते। मम्मी को कुत्तों...

दादाजी !

आज तक लाश देखी तो कई बार है... पहला ब्लॉग भी एक लाश को देखकर विचलित होने के बाद लिखा था.. पर  जब अपने पिता के पिता को बिना प्राणों के देखा, तो दिमाग बंद हो गया। मेरे दादाजी नहीं रहे! दादाजी के साथ मेरा रिश्ता कभी भी.. दादा-पोते वाला नहीं था.. जैसा आमतौर पर नाटकों..फिल्मों में देखता रहा हूं वैसा... कभी घोड़ा बनकर..कभी प्यार से पप्पी देकर... चॉकलेट देकर.. या फिर अपने बगल में सुलाते दादाजी की याद नहीं है मुझे.. मेरे दादाजी हमेशा गुस्सैल दिखे... बस डांटते ही रहते थे.. मम्मी हमेशा दादाजी के घर ले जाती..पर पहले धमका कर.."अगर शैतानी की तो अगली बार नहीं ले जाऊंगी। मेरे आंख दिखाने पर वो चीज़ तुरंत छोड़ देना।" मैं तुरररररंत कहता था,"हां मम्मी" लेकिन होता वही था हर बार, दादाजी बिना आदत छोड़े चिल्ला देते थे, और मम्मी ज़बर्दस्ती डांट पिला कर सुला देती थीं। पर इधर जबसे दद्दू हमारे घर शिफ्ट हो गए थे, मैनें एक बार भी गुस्सा करते नहीं देखा। बस हमेशा कहते थे, कि मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहता, इसलिए हमारे घर के टॉप फ्लोर पर रहते थे दादी-दादा, औऱ अपना सारा काम भी खुद ही ...

अभी थोडी देर में फोन करती हूं...लेकिन दूसरी तरफ सन्नाटा था

मैं अभी थोडी देर में फोन करती हूं... यह कहकर उसने तुरंत फोन डिसकनेक्ट कर दिया.. थोड़ी देर बाद... रवि ने फोन देखा... साला कोई मिस कॉल नहीं..यहां एक बात समझ नहीं आती.. अगर आपसे कोई थोड़ी देर बाद फोन करने को कह दे...औऱ आपके पास कोई काम न हो... तो हर 5 मिनट बाद आप फोन उठाकर देखते क्यों हैं... जबकि आप खुद साक्षात फोन के सामने पिछले 5 मिनट से आंखें गडाए बैठे हैं.. कि बजे और आपकी बात हो... खैर मोहतरमा का फोन नहीं आया.. और थोड़ी देर को ठीक 10 मिनट बीत जाने के बाद रवि ने फिर फोन घुमा दिया.. 5-6 घंटी बाद रिसीव करते हुए बोली..5 बजे ऑफिस से निकलते ही फोन करती हूं...5 बजने में अभी 1 घंटा था.. भाई ने हार नहीं मानी... करने लगा इंतज़ार... औऱ जैसे ही पांच बजे.. फिर फोन उलट-पलट कर देखा.. जैसे कोई मिस कॉल रास्ते में अटकी हो... ऐसे करने से टपक पड़े... लेकिन नाकामी... थोड़ा औऱ इंतज़ार किया.. अब घंटी बजे जा रही थी.. लेकिन कोई रिसीव ही नहीं कर रहा था... दूसरे फोन पर मिलाने पर भी वही हाल... टर्रर्रर्रर्रर्रर्रर्रर्रर्र... औऱ फिर वही किलसाने वाली ऑटोमैटिक आवाज़... जिस नम्बर पर आप कॉल कर रहे हैं वो अभी...

दो भठूरे की सज़ा मौत.. करोडों की...मौज

चटाक....भिन्न...भिन्न...चटाक..चटाक...भिन्न... पच्च...मार डाला. ... साला... दिमाग भन्ना के रख दिया था। बस अब चैन की नींद आ जाएगी। पता नहीं ससुरों को मच्छरदानी के अन्दर का रास्ता कहां से मिल जाता है, कौनो सुरंग है का इहां? ये बोलकर मिश्रा जी दोबारा चादर तान कर खर्रांटों का बाज़ार गुलज़ार करने में लग गए। भुगते वो जिसकी भैंस बिहाई हो,मतलब साला, मेरी नींद का सत्यानाश। खैर सोने की पूरी कोशिश कर ही रहा था मैं, कि अचानक आवाज़ आई.. चोर...चोर...चोर... और मेरे मन में चोर पकडने से पहले आया, कि अब भैंस गई पानी में। क्यों... वो इसलिए.. के ये दिल्ली है मेरी जान.. चोर की आवाज़ आ गई मतलब... कट टु सीन  मैं भाग कर बालकनी में पहुंचा.. देखा एक छाया आगे आगे... और एक काला बादल पीछे पीछे।कुछ समझने की जुर्रत कर पाता.. कि इससे पहले.. धोनी ने डाइव लगाई.. औऱ लपक लिया उसका एक पैर. .धडाममममममम... आआआआआ.... पकडो...पकडो...मारो ... मारो... औऱ फिर सारी भीड ने बना लिया घेरा। मानो कसाब पकड लिया हो।  अब सुनिए मैं क्यों डर रहा था। चड्ढा जी, "देखा साले को कैसे डाइव मार के पकडा है। भाग कर जाता...

मैं औऱ मेरे वीआईपी

मेरे एक मित्र से आज मेरी बात हो रही थी। बातचीत के दौरान मैंने उससे कहा कि यार छुट्टी के दिन तो कम से कम कॉल कर लिया करो। तो उनका जवाब था, छुट्टी के दिन न मैं कहीं जाता हूं, न किसी से मिलता हूं औऱ न ही किसी से बात करता हूं। पढ कर आपको आश्चर्य जरूर हुआ होगा, सुनकर मुझे भी हुआ। ये मेरे बेहद करीबी मित्रों में से एक हैं। तो इस पर मैनें उनसे पूछा कि तो कभी ऑफिस से कॉल कर लिया कीजिए, तो कहते हैं, यार ऑफिस में ज्यादा फोन इस्तेमाल नहीं कर सकते। अलबत्ता उनके डेस्क पर भी फोन है औऱ ऑफिस से एक सेलफोन भी बाकायदा मिला है, जिसका बिल भी ऑफिस ही भरता है। बहुत मज़ाकिया किस्म के हैं ये साहब, सैड लोगों से बात भी नहीं करते। फिर पूछा के कभी मिल लो, तो कह दिया, कभी ऑफिस आ जाना या घर पर आओ। औऱ ये वो साहब हैं, जिन्हे मैं लगभग हर दिन फोन पर परेशान करता हूं। वो किसी ने कहा है, कि कोई इतना व्यस्त नहीं होता कि अपनी जरूरतें भूल जाए। कभी हर दिन साथ बैठकर चाय पिया करते थे, आज चाय पर होते हैं, तो फोन पिक तक नहीं करते। क्या आपके भी कोई ऐसे परम मित्र हैं, या मैं ही एक भगवान से लडने निकला हूं?

PARAGLIDING kahun ya fir PUNARJANM...

चित्र
Mere yaar ki shaadi thi Palampur main. Hum invited they.. so chal diye..Kapde Darzi ne sile nahin naye..to humne bhi jugaad kia or ek shirt khareedi or papa ka blazer uthaya... bus chal diye fir.. Bhagwan bhala kare is Fashion naam ki chidiya ka, kuch bhi daal leta hun... Photo dekh lena baad main.. To raat main papa ne dost ke yahan drop kia.. Palampur pohonchne ke do intezaam kiye gaye the.. Train or Bus.. Humne socha apne miton ke saath bus se jayenge..Par DULHE RAJA ka phone aaya or aen mouke pe unhone orders diye ke Train main kood pado..wahan uske office friends they.. Arrey yahan ye bata dun..ke hum dulhe raja ke bachpan ke dost hain. Khair usne kaha or hum chale gaye..Ek taxi intezaar kar rahi thi humara..kuch naye log they kuch purane..hum station pahunche..Purani dilli... whan par or bhi log mile... Itni der main..humne naamkaran sanskar shuru kar diye...Aadatan... Ek dost jo saari zimmedaari uthaye hue tha..logon ko wahan tak pahunchane ki..wo ho gaya..MUNSH...
चित्र
हम हैं सुपर ह्यूमन्स ये सुपर ह्यूमन्स का दौर है... आने वाले कुछ सालों बाद.. वो भी तब, अगर माया कैलेंडर की 2012 की भविष्यवाणी सच साबित न हुई...तो क्या होगा... कल्पना कीजिए... आज से लगभग 40 साल बाद..या हो सकता है, उससे भी पहले.. चलो, ठीक-ठीक लगा लेते हैं... न आपकी, न मेरी... 30 साल बाद चलते हैं...यानि.. . सन 2042... क्या होगा तब... शायद तब... हममे से जो लोग ज़िदा होंगे.. उनपर रिसर्च की जाएगी... क्यों.. अरे भाई.. एक बात बताइए... आज अगर आप.. इंटरनेट की दुनिया के भगवान... यानि बाबा गूगल बाबा पर..मिलावटी खाद्य लिख कर, एक खोज कर लें.. तो आप ये जानकर ही चकित रह जाएंगे कि इस खोज के परिणाम स्वरूप आपको 75,000 रिजल्टस मिलेंगे...  मिलावटी दूध पर 34,000 औऱ हर दीवाली और होली पर मिलने वाली वैधानिक चेतावनी... यानि मिलावटी मिठाई.. के नाम पर 31,500 वेब पेजिस आपको इस मिलावट के बारे में, इससे बचने, पहचानने और इससे होने वाली परेशानी का विवरण दे देंगे। थोडा औऱ कष्ट उठाने पर, आपको दवाइयों के नाम तक मिल जाएंगे। तो सोचिए.. कि हम लोग जो आज की तारीख में.. मेट्रो सिटी में रहने का दम भरते हुए जी ...

She loves me... She loves me not ( Part 5)

चित्र
Bhartiya rail main aapka swagat hai….  S4 seat number 16, the upper berth, so that he could sleep tightly. This was not done aiming for comfort during the journey. However, he hated to travel in the buses on a long route. No suggestion of Volvo’s please, as it is not because of the uncomfortable seating position, but due to some other personal reasons. Now, don’t start poking your noses into his personal preferences again. No guesses, OK, ARREY YAAR it is because the buses don’t have the Urinals. And before you start your laughter, it was also because he didn’t want to waste days.  He has never been calculative in his life, or let’s put it like this, Maths was actually not in his blood. The train reached Dehradoon at 9:30 AM and the first thing the man did, was to call her from the station itself and surprise her with his visit. So he dialed the number 098979………. Hoping that she would be happy, surprised or might as well cry with the excitement, as they w...

She loves me... She loves me not ( Part 4)

चित्र
Now, this was the time… he was just left with 3 hrs to catch the Mussorie Express…  and he had to purchase very important things… yes… oh please… I mean, ok, I agree that he is a lover… and this is a love story… and he is going to meet his girl-friend… rather going to propose her for marriage… but a boy has other concerns too… Ok, if you are too anxious and so desperate to know…  He had to buy his under wears…  He got a pair of “a famous brand” ( no promotions of any brand… till the time they are not paying me to write it)…. And got home…  it was 9pm and the train was at 10:20pm… the moment he stepped inside his house… his father yelled, “ Are  you going today, or tomorrow 10:20pm. It’s already 9:30pm.” He nervously took a confirming and shocking look at the wall clock again, which he thought had ditched him. But, as it always happens, in almost all the families, the father would always be racing ahead of the time. The time actually was 9 pm my...

She loves me... She loves me not ( Part 3)

चित्र
The feeling of being wanted and waited for… makes one a King…. So the King of hearts went on to purchase a ring for his would be Queen. Yes, this time he wanted to make it official. But, the Kings bank account was as clean as his Heart. He desired for a Diamond ring, but had expenses enough for a Gold ring and his fare expenses. Typically as every love story, this fund crunch was nothing before his hardly beating heart, as it was busy dreaming and was also on vacation from his hectic work schedule of pumping the red liquid day and night. As the day of the journey neared, and it was the day when he had to start for his second-inning. Our mismanaged King went on for a Golden hunt.  After conquering the battle of selection, the victorious King caught the train to the Hills. He had another reason to be happy, which was the importance factor. She had asked him to select a second-hand car for her. Which is not a big deal, but matters when an...

She loves me... She loves me not ( Part 2)

चित्र
  Mind was engaged in selecting that perfect gift. However, they were not meeting for the first time. The relation was more than 7 years old. Seven, his lucky number, and his jersey number in every match he played. So, this time also, he should be lucky, as he was going to decide his future. The question of his life and was assured as she also wanted to marry him. At least that’s what she always said. Amongst the traffic of thoughts his mind was busy managing, his heart zeroed-in on something not unusual. A gift not rare and unthinkable. But it wasn't something that he had gifted her earlier. The epitome of everything, that any true lover would gift his soul-mate. At last, he was actually going to meet her and.....

She loves me... She loves me not ( trying my hands on fiction)

चित्र
So, why don't we catch up.... Said she. He just got up and booked the tickets. She just said it, she wants to meet him. He got his tickets booked, didn't even ask his parents, knowing they might not approve of the travel. Despite the fact, that she was the one who was going to come to Delhi to see him and had been postponing the travel. But, she was crying and wanted to meet. As always, he didn't think twice and called boss for leave. Got it approved, ad was happy. The Bird was free again and his favourite sky was waiting, and waiting she was. Ah... little did he know, what he had in store?

Idea KASHT-MAAR CARE

Abhishek bachchan sahab roz har cahnnel par chilla chilla ke jis tarah se Idea ke 3G ka prasar karte hain..usse to lagta hai ke SARKAR ko Pariwar Niyojan ke liye pehle hi IDEA ko god lekar 3G launch kar leni chahiye thi. .. aur kya... na koi jhanjhat na takleef bus ek IDEA ka 3G hi POPULATION EXPLOSION ke TIMER ko diffuse kar dega.. wah kya IDEA hai sirji...ho sakta hai kal ko 4G se POLLUTION bhi kam ho jaye..kuch din intezaar kar lena chahiye... Walk and Talk se jab Pariwaar Kalyaan par aa hi gaye hain to kya pata agar humare hi saamne Bhagirath(ban kar Abhishek).. KAALI YAMUNA ko GANGA bana de... ek IDEA aapki..humari or poore BHAARAT ki zindagi badal sakta hai...lekin apni customer care nahin.. MUDDEY PE AATE HAIN... meri peeth peeche sazish karke mere pitaji ne mummy ke liye ek Prapaid or apne liye ek Postpaid Idea ka connection le liya...Kahin na kahin is decision main bhi WANSHWAD havi nazar aaya mujhe...Amitabh ki wajah se Abhishek ki credibility itni ha...

जो होता है...अच्छे के लिए होता है

Tuesday, February 22, 2011 कल रात जब मैं राम मनोहर लोहिया के कम्पाउंड में घूम रहा था। कोशिशों से घिरा,प्रार्थना में उलझा मेरा मन तडपने के साथ साथ मुझे कोस भी रहा था। एक और बार प्रकृति मुझे मेरे तुच्छ होने का एहसास करा रही थी। एक बार फिर मैं मौत को करीब से देख रहा था। एक करीबी के न होने का बुरा सपना मान कर, नींद खुलने का इंतजार करता, ये जानते हुए कि न मैं नींद में हूं और न ही ये कोई सपना ही है।  पहली बार किसी को वेंटिलेटर पर लेटे देखने पर कैसा लगता है, शायद ये भी सिर्फ मां के निश्छल प्यार की ही तरह महसूस किया जा सकता है। वो कोई नेता या कोई नाते-रिश्तेदार भी नहीं, पर पिता के समान प्यार करने वाले पिता के दोस्त को मौत के बिस्तर पर लेटा देखकर मेरी आंखे मेरा साथ छोड कर अपने आप न जाने क्यूं भर आईं। और लगा... मौत ही अगर सत्य है, तो फिर हम ज़िंदा क्यूं हैं....एक ही है मंज़िल अगर, तो फिर हम जुदा क्यूं हैं... तकदीर अगर है इंसां के हाथ में, तो फिर खुदा क्यूं है.... चलना ही अगर वक्त है, तो आज यूं रुका क्यूं है....