प्यार किस्मत से मिलता है... औऱ शादी के लिए जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है... क्या झोलझाल है यार?!@#!
प्यार के कई रूप होते हैं औऱ इसकी कई वजह भी हो सकती हैं। कोई सेट गाइडलाइन नहीं है, कि भई फलाणे की हाइट, वेट, नैन-नक्श, रंग, चाल-ढाल और अलाणा-फलाणा ऐसा ही होगा तो ही आपको उससे प्यार होगा। अच्छा भी है, वर्ना मुनाफ़ा कमाने की होड़ में लगे कोचिंग सेटर्स नें लोगों को प्यार सिखाने के भी इंस्टिट्यूटस खोल डाले होते, औऱ इसके भी कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट होते (बैंकों की तरह) और फिर नंबरों के मुताबिक मिलता, आपको अति सुंदर लड़की से प्यार के लिए अपलाए करने का मौका (सेम लड़कियों के लिए भी है)। शुक्र है ऐसा है नहीं, वर्ना मुझ जैसे को नहीं मिलती कोई लड़की। खैर दांत दिखाना बंद करें, औऱ आगे बढें। ये केवल मज़ाक था, शीशे में सब अपने को हीरो-हिरोइन से कम नहीं आंकते। आप आंकते हो क्या? कहते हैं, कि प्यार अंधा होता है या फिर दिल आया गधे-गधी पर तो परी-परा क्या चीज़ है। सड़कों पर कुछ अजीब सी मिसमैच जोडियां देखकर यह सोलह आने सच लगता है। फिर लगता है कि यह जो सड़कों-चौराहों, बसों औऱ मेट्रो में लटके या गिरे-पडे या फिर एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले घूम रहे हैं, क्या ये सभी शा...