संदेश

अगस्त, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोदी जी, ऐसे रुकेंगे गोरखपुर जैसे हादसे...

चित्र
गोरखपुर में कई बच्चे मर गए। खबर चारों तरफ है। बच्चों का पोस्टमॉर्टम हुआ या नहीं लेकिन खबर का जरूर होगा। सच हर किसी का अपना-अपना होता है। सो सरकार, अस्पताल, पीड़ित और मीडिया का भी होगा। जिस पर जिसको यकीन करना हो वो करे। लेकिन उससे आगे की बात ये है कि मोदीजी 2019 सिर पर है। ऐसा क्या करोगे कि बच्चों की मौत के पाप का प्रायश्चित भी हो जाए और जनता का आशीर्वाद भी मिले। अगली बार फिर से सीट पर बैठने का। क्योंकि सिर्फ गोरखपुर ही नहीं, देश से स्वाइन फ्लू, डेंगू और चिकुनगुनिया भी खत्म नहीं हो रहा है। अब तो मौसम की भी परवाह नहीं कर रही ये बीमारियां। शायद सीलिए क्योंकि मौसम भी कहां अब किसी की परवाह कर रहा है। पर छोड़िए आप भी कहां सबकी परवाह करते हैं मोदीजी। अपनी मर्जी से जो देश के लिए सही लगता है वो कर देते हैं। रात 8 बजे आपके मन की बात ने सबके मन के परखच्चे उड़ा दिए थे। नोटबंदी सबको याद है। हम इसके फायदे नुकसान के बारे में बात नहीं करेंगे। मैं भी आपकी तरह निराशावादी नहीं हूं, हालांकि ये आदत मुझे मेरी मां से मिली है। इसीलिए मैं आपको एक सुझाव देना चाहता हूं। हमारे देश में वैसे भी सबको आदत ...