लव इन ATM लाइन
ब्लैकमनी पर मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक से कई नेता और कई कालाधनकुबेर परेशान हैं। डर के मारे, हर एक रेसिस्ट हो गया है और रंगीन नोटों को कालेधन से सफेद करने के जुगाड़ में जुट गया है। हालांकि इस दौरान गली के कुछ लौंडों और गरीब-मजदूरों के दिन भी फिर गए हैं। मजदूरों की इस दौरान चांदी हो गई है, उन्हे भी अब समझ में आ गया है कि आधार कार्ड बनवाने को सरकार क्यों कह रही थी। कल तक जो लात मारते थे वो आज बुला बुलाकर कमीशन दे रहे हैं, नोट बदलवाने के लिए। ये तो थी मेन स्टोरी, लेकिन इससे ज्यादा अहम है कई साइड स्टोरीज। जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण होती है किसी भी वक्त पर चल रही लव स्टोरी। क्योंकि वो उस दौर के असली इमोशन रायते की तरह फैला देती है। पेश है सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पनपे कई गुलशनों का एक पिंक दो हजार के नोट वाला सच। पहले मोहल्ले के लड़के बिजली जाने का इंतजार करते थे, फिर दौर आया ब्लैंक कॉल का, उससे आगे बढ़े तो मिस कॉल तक मामला पहुंचा और अब फेसबुक से ढूंढ कर व्हट्स ऐप पर चोंच भिड़ाने का चलन है। कालेधन के खिलाफ इस मुहिम ने गली के सभी लौंडों को घर से बाहर आवारागर्दी का एक सुहा...