संदेश

फ़रवरी, 2013 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्यार किस्मत से मिलता है... औऱ शादी के लिए जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है... क्या झोलझाल है यार?!@#!

चित्र
प्यार के कई रूप होते हैं औऱ इसकी कई वजह भी हो सकती हैं। कोई  सेट गाइडलाइन नहीं है, कि भई फलाणे की हाइट, वेट, नैन-नक्श, रंग, चाल-ढाल और अलाणा-फलाणा ऐसा ही होगा तो ही आपको उससे प्यार होगा। अच्छा भी है, वर्ना मुनाफ़ा कमाने की होड़ में लगे कोचिंग सेटर्स नें लोगों को प्यार सिखाने के भी इंस्टिट्यूटस खोल डाले होते, औऱ इसके भी कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट होते (बैंकों की तरह) और फिर नंबरों के मुताबिक मिलता, आपको अति सुंदर लड़की से प्यार के लिए अपलाए करने का मौका (सेम लड़कियों के लिए भी है)। शुक्र है ऐसा है नहीं, वर्ना मुझ जैसे को नहीं मिलती कोई लड़की।  खैर दांत दिखाना बंद करें, औऱ आगे बढें। ये केवल मज़ाक था, शीशे में सब अपने को हीरो-हिरोइन से कम नहीं आंकते। आप आंकते हो क्या?  कहते हैं, कि प्यार अंधा होता है या फिर दिल आया गधे-गधी पर तो परी-परा क्या चीज़ है।  सड़कों पर कुछ अजीब सी मिसमैच जोडियां देखकर यह सोलह आने सच लगता है।  फिर लगता है कि यह जो सड़कों-चौराहों, बसों औऱ मेट्रो में लटके या गिरे-पडे या फिर एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले घूम रहे हैं, क्या ये सभी शा...

प्यार नहीं कर सकते.. सड़क पर ला देगा

चित्र
ये साला फरवरी वैलेंटाइन-डे वाला महीना होता है। सबको लगता है कि यार कोई होती या होता। पर अपने को नहीं लगता। देखता हूं न, प्यार के पीछे आत्महत्या, हत्या, ऑनर किलिंग, तो लगता है, कि अपन तो ऐसे ही चंगे। पर मेरे पहले ऑफ़िस में एक वाकया हुआ, प्यार का एक किस्सा सुना था मैनें, लो सुनो, हां हां पढो। अभी शुरू भी नहीं किया, कि लगे गलती निकालने। सर एक बात बताओ, आपकी तो कई गर्लफ्रैंड होंगी, आपसे कुछ पूछ सकता हूं। मेरे ऑफिस में काम करने वाले एक कर्मचारी ने कहा। रात के पौने एक बजे उसका यह सवाल चौंकाने वाला था, वो भी तब जब मैं बुखार में तप रहा था। मैं पलटा और कहा, अबे मेरी तो नहीं है कोई,  मेरा नंबर लेले, कोई अच्छी सी ढूंढ़ के दे दियो। तो कहता है, कि सर हमारे यहां तो ये चैनल नहीं आता। मैंने कहा, चल कोई नहीं, छोड़ मेरी, तू अपनी पूछ ले? तेरी तो होगी ही गर्लफ्रेंड ! पहले तो उसने थोडी न नुकुर की, फिर कहता है कि, सर पता है, मेरी एक गर्लफ्रेंड है। पर कल से उसने मुझ से बात करनी बंद कर दी है। अब मैं क्या करूं ? मैंने अपने आश्चर्च को कंट्रोल करते हुए, औऱ उसकी ओऱ देखते हुए कहा कि हुआ क्या, क...