आपका मोबाइल फोन जहरीला है ?
इस युग में जब हममें से कई लोग बिना फोन के जिंदगी सोच भी नहीं सकते। जब मोबाइल केवल फोन न रहकर कैमरा, चलता-फिरता कंप्यूटर, सूचना और मनोरंजन का साधन और शिशुओं की मांओं के लिए रोते हुए या परेशान कर रहे बच्चे को चुप कराने या ध्यान बंटाने की रामबाण दवा भी बन गया है। ऐसे में विदेशों में हुआ ये शोध कान खड़े कर देने वाला है।
फोन खरीदने से पहले बैटरी लाइफ, बैटरी पावर, बैटरी कितनी देर तक फुल चार्ज करने के बाद चलती है, ये सभी सवाल हम जरूर पूछते हैं। पर इसे पढ़ने के बाद कौन से बैटरी है, इस पर भी आप ध्यान जरूर देने लगेंगे। ये सुनकर चौंकना लाजमी है, लेकिन ये पढ़कर आपको अपने फोन से दूर रहने की कई वजहों में से एक और वजह आज मिल जाएगी। एक रिसर्च के मुताबिक हो सकता है कि आपके मोबाइल फोन में लगी बैटरी जानलेवा गैस छोड़ती हो। अमेरिका और चीन में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि मोबाइल फोन में लगने वाली एक खास तरह की बैटरी से 100 ज्यादा जहरीली गैसों का रिसाव होता है।
अमेरिका के इंस्टीट्यूट ऑफ़ एनबीसी डिफ़ेंस और चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी में ‘लीथियम आयन’बैटरी पर शोध किया गया। शोध में पाया गया कि इस बैटरी से कार्बन मोनोऑक्साइड समेत 100 से ज्यादा जानलेवा गैसों का रिसाव होता है। कार्बन मोनोऑक्साइड गैस रंग विहीन और गंध विहीन जानलेवा गैस, जिसकी वजह से आपको सरदर्द, थकान, सांस लेने में तकलीफ़, सीने में दर्द, आंख, नाक और त्वचा में परेशानी महसूस हो सकती है। ये बैटरी लाखों मोबाइल फोन में हर साल लगाई जाती है।
अगर आप भी अपने फोन को चिंता भरी नजरों से घूरने लगे हैं, तो आपको बता दूं कि आपने ये तो सुना होगा कि ज्यादा गर्म होने (Overheating), सस्ता चार्जर इस्तेमाल करने या फिर किसी और कारण से फोन की बैटरी फटने से दुर्घटनाएं हुईं। पर आपको ये नहीं पता होगा कि आपके फोन में लगी ये बैटरी कितनी जहरीली है ये इस पर निर्भर करता है कि ये कितनी चार्ज है।
हम दिन भर अपने स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर खासे चिंतित रहते हैं। फोन पर ज्यादा समय बिताने पर कुछ फोनों की बैटरी तो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाती है। फिर हममे से कई लोग फोन को चार्जर पर लगाकर ही उसका इस्तेमाल करते रहते हैं। इस शोध से ये भी पता चला है कि अगर ये बैटरी फुल चार्ज होने पर सबसे ज्यादा घातक होती है और जैसे-जैसे ये डिस्चार्ज होती है वैसे-वैसे इससे रिसने वाली जहरीली गैस की मात्रा भी कम होने लगती है। तो अब इस रिसर्च के रिजल्ट के बाद अपने फोन की बैटरी की लाइफ की चिंता करनेवालों को अपनी लाइफ की चिंता भी होने लगेगी।
Wow!! so Beautiful!!
जवाब देंहटाएंThnx Mausam :)
हटाएंAwesome
जवाब देंहटाएंThnx Dear
हटाएं