दिल्ली की सर्दी..चुनाव.. और हवाई फायरिंग

  
दिल्ली का मौसम बदलने लगा है.. सर्द हवाओ के साथ दिल्ली की फिजा में चुनावी गर्माहट का एहसास होना शुरू हो गया है... नवंबर की गुनगुनी ठंड अपने साथ दिल्ली में चुनाव का ऐलान लेकर आई है.. और चुनावी बिगुल की आवाज सुनते ही.. सियासी शेरो की दहाड़ कानों में पड़ने लगी है... कयासों की जगह अब बयानों ने ले ली है.. लेकिन.. इन सियासी तीरंदाजों के सामने फिलहाल एक बड़ी दिक्कत आन पड़ी है.. दिक्कत है.. कि आखिर ये बयानों के बाण मारें तो किसको... आम आदमी पार्टी के अऱविंद केजरीवाल सर्दी आते ही अपने मॉफलर को संभाल.. बयानों के तीर चलाना शुरू कर दिया है.. लेकिन.. सामने ना तो बीजेपी औऱ ना ही कांग्रेस का कोई निशाना फिलहाल दिखाई पड़ता है.. ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अपने हिसाब से अपना प्रतिद्वंद्वी चुनकर हमले करना शुरू कर दिया है..

आप के निशाने पर नहीं बीजेपी के खास

आम आदमी के निशाने पर बीजेपी का खास आदमी नहीं है.. आप के निशाने पर है.. जगदीश मुखी... और आम आदमी पार्टी की दलील है कि दिल्ली विधायक दल का नेता होने के नाते मुखी ही दिल्ली में उनके प्रतिद्वंद्वी हैं.. लेकिन.. बयानों के इस बाजार में कुछ बयान औऱ भी हैं.. लोगों का कहना है.. कि बनारस में मुंह की खाने के बाद.. आम आदमी पार्टी.. औऱ अरविंद केजरीवाल.. पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करने से बच रही है... आप के तीर का जवाब कमल ने भी.. जोरदार दिया है...

क्या मोदी लहर बनी आप की चिंता ?

बीजेपी साफ कर चुकी है.. कि वो बिना सीएम उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेगी.. बीजेपी की इस रणनीति के पीछे की मंशा साफ है.. जहां एक ओऱ प्रदेश की राजनीति में कोई बड़ा नाम नहीं है.. तो वहीं मोदी की लहर भुना कर बीजेपी हरियाणा-महाराष्ट्र वाला करिशमा दोहराना चाहती है...औऱ शायद ये मोदी लहर ही.. आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी चिंता है...

आप में अब भी है दम !

हालांकि आम आदमी पार्टी बीजेपी के लिए भी कुछ मायनों में दिक्कत बन सकती है..

पिछले दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप की सफलता के साथ ही आम आदमी पार्टी की मोहल्ला सभा से जनता का जुड़ाव बीजेपी के लिए एक ऐसी फांस है.. जो कभी भी बड़ा घाव बन सकती है.. हालांकि मोदी की बीजेपी का कार्यकर्ता बनने की अपील इसका एक इलाज हो सकती है. हालांकि दिल्ली के पिछले रिजल्ट ने सभी को इतना चौंका दिया था.. कि दिल्ली फिलहाल कयासों के लिए भी अभी बहुत दूर है...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कान के कच्चे राजा की अनसुनी कहानी

गांव मतलब दादी

She loves me... She loves me not ( trying my hands on fiction)